I Love India song | Jai Hindi | जय हिन्दी

जय हिन्दी
Latest hindi bhakti geet, latest hindi bhakti song, hindi bhakti geet, hindi bhajan, bhakti geet, bhakti song

रचित: कमलेश्वर प्रसाद त्रिपाठी (नागपुरी)

जय हिन्दी-ये हिन्दी-
है हिन्दी-हिन्दुस्तान की प्यारी राज-भाषा ।। 2 ।।
पढ़लो-लिखलो-बोल लो बड़ी सरल ये भाषा ।। 2 ।।

1. हिन्द-देश की भाषा प्यारी-
नौ रस इसमें भरे हुए ।। 2 ।।
अलंकारों से सजी हुई ये-
वाणीं में अमृत घोले ।। जय हिन्दी -है----

2. तमिल-तेलगू-कन्नड़ और-
पंजाबी आदि सभी भाषा ।। 2 ।।
सबकी सब हिन्दी की बहनें-
सब में इसका प्यार भरा ।। जय हिन्दी -है----

3. दोहा-सोरठा और चौपाई-
काव्य के सुन्दर रूप ।। 2 ।।
छन्द अर रस-राग से बनती- ;धरतीद्ध
कविता रूप अनूप ।। जय हिन्दी -है----

4. ब्रहम अक्षर इक ऊॅं  से सारी-
देवनागरी लिखी गई ।। 2 ।।
संस्कृत है हिन्दी की जननी-
राज-भाषा जो कही गई ।। जय हिन्दी -है----

5. वेदों का ज्यों सार यही है-
प्रणव-मंत्र है ऊॅं  ।। 2 ।।
विश्व-भाषा बन जाये हिन्दी-
मच जायेगी धूम ।।


जय हिन्दी-ये हिन्दी-
है हिन्दी-हिन्दुस्तान की प्यारी राज-भाषा ।। 2 ।।
पढ़लो-लिखलो-बोल लो बड़ी सरल ये भाषा ।।




प्रिय पाठक, मुझे उम्मीद हे, आपको मेरी यह रचना पसंद आई होगी. आपसे निवेदन हे कि आप अपने विचार जरूर comment box में साँझा करें. मेरी और स्वरचित रचनाओं के लिए हमसे जुड़ें-
Facebook द्वारा: https://www.facebook.com/BuranshGeetmala
ईमेल द्वारा [Email address]: buranshgeetmala@gmail.com
ट्विटर द्वारा [Twitter address]: https://twitter.com/BuranshGeetmala



जय माता दी
आपका दिन शुभ हो.

Comments

Popular posts from this blog

विरह गीत latest hindi song

डम डम डमरू बाजे Jai Bholenath

मानव की महानता को सीख

Shree Ganesh Stuti श्री गणेश स्तुति

Latest hindi bhajan जय बजरंगबली

हरि-हर बोल

New Bhakti Song जय मॉं स्तुति

Latest Bhakti Song Jai Shre Ram, Jai Ram ठुमक-ठुमक कर नाचे

Jai Mata Di भजन - सजा है दरबार